विकास के हर वादे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पूरा : विधायक विनय कुमार चौधरी
विकास के हर वादे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पूरा : विधायक विनय कुमार चौधरी
विकास के हर वादे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पूरा : विधायक विनय कुमार चौधरी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो.विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दो दशकों में जनता से जो वादे किए,उन्हें शत-प्रतिशत पूरा किया है। अब एक बार फिर वे जनता की सेवा में हाजिर हैं। वे शुक्रवार को बिरौल प्रखंड के अरगा उसरी,मनोर भौरम,बैरमपुर,देकुली जगन्नाथपुर जैसे कई पंचायतों में कार्यकर्ता बैठक और सड़क लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक चौधरी ने मनौर भारम पंचायत में मुख्य सड़क से रामकिशुन मांझी के घर तक बनी पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया,जो मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक ऐच्छिक कोष से बनाई गई है। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वादा था कि बिहार का हर टोला और मोहल्ला मुख्य सड़क से जुड़ा होगा,और राजधानी पटना की यात्रा 6 घंटे में पूरी होगी,जो अब हकीकत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के किसी भी कोने से पटना 6 घंटे में पहुंचा जा सकता है। विधायक चौधरी ने बताया कि 20 साल पहले बिहार की हालत बहुत खराब थी,लेकिन अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली,पानी,सिंचाई हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बेनीपुर विधानसभा भी अब विकास के मामले में किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बिहार में उद्योग और रोजगार का होगा और राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। इसके पहले विधायक ने जदयू के सुशासन का सार,आपके द्वार अभियान के तहत अरगा उसरी पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं और बीएलए के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं और मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारें ताकि कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र नाम शामिल न हो। इस मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,नेता बीरबल राय,गजेंद्र प्रसाद सिंह,विष्णु मांझी,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।