मिथिलावासियों का सदियों पुराना सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है,मां सीता की जन्मभूमि पुनौराधाम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां जानकी मंदिर की रखी आधारशिला

दस्तक7मिडिया उत्तम सेनगुप्ता, कैंप पुनौराधाम।


मिथिलावासियों का सदियों पुराना सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है,मां सीता की जन्मभूमि पुनौराधाम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखी,जिससे पूरे मिथिलांचल में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है।
दरभंगा पूर्वी बीजेपी जिला के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने इस ऐतिहासिक अवसर को समस्त मिथिलावासियों के लिए भावविभोर करने वाला बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर संजय सिंह पप्पू सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें तैलचित्र और बुके भेंट किए।


संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद से ही मिथिलावासियों की यह हार्दिक इच्छा थी कि मां सीता की जन्मभूमि पुनौराधाम का भी पुनरुद्धार हो।
उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 882.87 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दे दी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना कुल 67 से 68 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी, जिसमें मंदिर के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए कई आधुनिक सुविधाएं भी शामिल होंगी।


इस स्वीकृत राशि में से, मंदिर के पुनर्विकास और निर्माण पर लगभग 137 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शेष राशि का उपयोग पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर होगा। संजय सिंह ने जोर देकर कहा कि NDA सरकार मिथिला का कायाकल्प करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।