डीएम एवं एसएसपी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के कर कमलों से आज समाहरणालय परिसर से मतदाता सूची,विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष गहण पुनरीक्षण के तहत जागरूकता रथ द्वारा दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों,पंचायतों,गांव,टोला आदि में सभी छूटे हुए नागरिकों/मतदाता को जागरूक करेंगा।
उन्होंने कहा की प्रारूप मतदाता सूची में यदि कोई त्रुटि हो या किसी नागरिक का नाम छूट गया हो तो वे 01 सितंबर 2025 तक दावा / आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया गया है कि दावा आपत्ति अवधि के दौरान मिशन मोड में कार्य करते हुए विशेष कैंपों का आयोजन किया गया है,जिससे दावा आपत्तियों का त्वरित और पारदर्शित तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
*किसी भी योग्य मतदाता का नाम ना छूटे इसके लिए 01 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंड कार्यालय और सभी नगर निकायों में विशेष कैंप संचालित है*।
उन्होंने कहा कि यदि 01 जुलाई तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है या 01 अक्टूबर तक कर लेंगे,फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र दे और नाम जुड़वाएं।
प्रपत्र-6: नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए,प्रपत्र-7: मृत/अप्रवासी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए,प्रपत्र-8: नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार करा सकते हैं।
किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें, सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि की जांच करें और आवश्यक सुधार या नाम जोड़ने की प्रक्रिया समय रहते पूरा कर ले,ताकि लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी भागीदारी करते हुए अपनी सरकार चुन सकें।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के परीक्षित, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, डीपीएम जीविका श्रीमती ऋचा गार्गी पदाधिकारी गण उपस्थित थे,साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।