सिंहवाड़ा में किसने मंगाया शराब का खेप , आख़िर क्यो सड़क पर गाड़ी लगा फरार हुआ ड्राइवर , पुलिस कर रही कारोबारी की खोज

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के कटासा बाजार से बुधवार की रात पटना मध निषेध इकाई से प्राप्त सूचना के आधार पर सिंहवाड़ा थाना के पीएसआई सतीश यादव ने नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर प्याज लदे पिकअप भान बीआर 06 जी 7388 से 1536 बोतल जिसकी मात्रा 1058.73 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पिकअपभान में नीचे शराब और ऊपर से प्याज का बोरा लदा हुआ पाया था वही स्थानीय लोगो ने पुलिस को बताया की पिकअप गाड़ी खराब होने के बाद ड्राइवर धक्का देकर सड़क किनारे बाजार में गाड़ी लगाकर फरार हो गया पुलिस शराब का खेप मंगवाने वाले कारोबारी को चिन्हित कर रही है। वाहन मालिक का सत्यापन करने के लिए डीटीओ को लिखा गया है। वही इस मामले में उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।