आधार लिंक नहीं,नेटवर्क नहीं,राशन कार्ड में नाम नहीं–फिर आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा? सरकार जवाब दे–देवेन्द्र कुमार,

आशा-फैसिलिटेटर का हो सम्मान,आशा को मिले मानदेय और सरकारी कर्मी का दर्जा–आशा कार्यकर्ता संघ

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ सम्बद्ध गोपगुट व ऐक्टू के आशाओं ने जाले सीएचसी पर बैठक व मार्च निकालकर सरकार वादाखिलाफी के खिलाफ आक्रोश दर्ज किया,आशाओं ने अगस्त 2023 में हड़ताली आशाओं के साथ हुए लिखित समझौता मानदेय देने का वादा के वाबजूद नितीश सरकार के द्वारा पारितोषिक दिये जाने को आशाओं ने सरकारी धोख़ा बताया। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए आशा आंदोलन के नेता सह खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा नितीश सरकार समझौता को लागू करने के बजाय आशा को 3 हजार पारितोषिक देने का कैविनेट बैठक करने के बजाय ट्वीट करते हैं,जो लगता है नितीश सरकार आशा को उसका वाजिब संवैधानिक माँग देने के बजाय चुनावी रेवड़ी बाँट रहे हैं,दूसरी तरफ आयुष्मान कार्ड बनाने में क्षेत्र में विभिन्न तरह के समस्या जैसे मोबाइल का 4जी होना,लाभुक का आधार और राशन कार्ड से लिंक न होना नेट का अभाव के वाबजूद जिलाधिकारी द्वारा चयन मुक्ति का धमकी आदेश गलत है श्री कुमार ने आगे कहा कि बिहार की आशा अपने जुझारू संघर्ष के दम पर ये छोटी सी जीत दर्ज किया है और आगे भी सरकार से लड़कर मानदेय और सरकारी कर्मी का दर्जा प्राप्त करेगी। बैठक को संघ की प्रखंड प्रभारी सुधा देवी ने सम्बोधित करते हुए कहा नितीश सरकार के वादा खिलाफ़ी के खिलाफ 12 अगस्त को पटना गेट पब्लिक लाइब्रेरी गर्दनी वाग में आशा व फैसलीटेटर के अधिकार की लड़ाई में जाले समेत दरभंगा जिला की आशा व फैसलीटेटर हजारों की संख्या में भाग लेगी।बैठक को आशा व फैसलीटेटर बेबी देवी,पुष्पा कुमारी,आशा पूनम कुमारी,सुनैना देवी,मिना देवी,संगीता कुमारी,आरती कुमारी,रेखा कुमारी,किरण कुमारी,सुनीता कुमारी,गायत्री कुमारी,किरन देवी,मालती देवी,रीना देवी,माला देवी,जीवछ साह,देवेन्द्र प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया।