पीक-अप वाहन से प्याज की बोरी  में छुपाकर ले जा रहें विदेशी शराब को सिंहबाड़ा थाना की पुलिस ने धर दबोचा ,1058लीटर विदेशी शराब बरामद।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में  शराब के कारोबार और उत्पाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हें। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटासा बाजार से एक पिकअप वाहन से प्याज की बोरी में छुपाकर विदेशी शराब ले जाया जा रहा था जिसकी कुल मात्रा 1058.73 लीटर हें पुलिस ने शराब को बरामद कर लिया हें।
उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन स्वामी का पता किया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विदेशी शराब – 1058.73 लीटर के साथ पुलिस ने
एक पिकअप वाहन को जब्त किया हें।