सुपौल जिले के भपटियाही थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 338 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस को लालगंज पंचायत के बगेवा गांव में शराब होने की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम जब बगेवा गांव पहुंची तो बगेवा नहर के पास दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने बाइक को रोककर तलाशी ली। बाइक नंबर बीआर 50 एई-9270 के पीछे लदे बोरे में 338 बोतल शराब बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम थाना क्षेत्र के मुरली गांव के वार्ड 5 निवासी अशोक यादव और अनमोल यादव बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध उत्पाद मद निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 174/25 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। उक्त जानकारी बुधवार को दी।