कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

मिथिला की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर धाम में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

चेन चोरी करते बंगाल की चार महिला को किया गिरफ्तार।

साथ में  एक चेन और चेन कटर भी हुआ बरामद।

कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चार महिला पुलिस को गिरफ्तार किया हें।

बता दें कि चारो महिला 60 से 65 वर्ष के उम्र की है। पुलिस पूछताछ के दौरान चारो महिला जिसमे दुर्गा सेठ्ठी उम्र 60 वर्ष पति कृष्णा सेठ्ठी साकिन लुअरपारा थाना चुचरा जिला हुगली राज्य पश्चिम बंगाल, इश्वरी मोदलयार पति स्व० मरियाप्पा मोदलयार, मारी उम्र 65 वर्ष पति नाग राज दोनों साकिन लोआरपारा एवं धनलक्ष्मी सिंह उम्र 60 वर्ष पति मोहन सिंह साकिन शांतिपुरी (लोआरपारा ) सभी थाना चुचरा जिला हुगली राज्य पश्चिम बंगाल बताया है। जानकार बताते है कि भीड़ भाड़ वाली जगहों में घुसकर महिलाओं के गले से चेन काटने का काम करती है। सावन की सोमवारी में कुशेश्वरस्थान में भक्तों की लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है और इसी भीड़ का ये लोग फायदा उठाते है। लेकिन ये महिला कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष के नजरों से नही बच पायी। मंदिर में एक बुजुर्ग महिला के गले से जैसे ही ये महिला चेन काट ली। पर उस महिला चोर को शायद ये नही पता था कि चारो तरफ से सीसीटीवी कैमरे उसे देख रही है। और उस सीसीटीवी कैमरे पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की नजर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाई करते हुए चारो महिला को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि महिला के पास से एक सोने का चेन और एक कटर बरामद हुआ है। इस मामले में थाना कांड संख्या दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।