पंचायत सचिव की लापरवाही से परेशान मुखिया पहुँचीं डीएम के पास,मुखिया ने पंचायत सचिव के खिलाफ की डीएम से कार्रवाई की मांग
पंचायत सचिव की लापरवाही से परेशान मुखिया पहुँचीं डीएम के पास,मुखिया ने पंचायत सचिव के खिलाफ की डीएम से कार्रवाई की मांग
पंचायत सचिव की लापरवाही से परेशान मुखिया पहुँचीं डीएम के पास,मुखिया ने पंचायत सचिव के खिलाफ की डीएम से कार्रवाई की मांग
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बहादुरपुर प्रखंड के तारालाही पंचायत की मुखिया एवं बहादुरपुर मुखिया संघ की उपाध्यक्ष रूपम सिन्हा ने दरभंगा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत सचिव कुमार शुभम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुखिया ने आरोप लगाया है कि पिछले छह महीनों से पंचायत सचिव के द्वारा विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है,जिससे पंचायत के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत में षष्ठम राज्य वित्त आयोग की राशि उपलब्ध होने के बावजूद सचिव के असहयोग के कारण उस राशि का उपयोग नहीं हो पा रहा है। मुखिया ने यह भी कहा कि अब तक सिर्फ एक योजना का ही भुगतान हो पाया है। उसमें मजदूरों और मिस्त्रियों की मजदूरी के लिए पंचायत सचिव के नाम पर संचालित खाते में राशि भेजी गई थी,लेकिन उन्होंने राशि निकाल कर मजदूरों को भुगतान नहीं किया। इसके कारण मजदूर बार-बार मुखिया के घर आकर पैसे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सचिव न तो फोन उठाते हैं,और अगर उठाते भी हैं तो टालमटोल करते हैं। साथ ही कई महीनों से कार्यकरणी की बैठक भी आयोजित नहीं की गई है,जिससे पंचायत के वार्ड सदस्यों और आम लोगों में नाराजगी है।मुखिया रूपम सिन्हा ने कहा कि पंचायत सचिव के इस व्यवहार से उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सचिव कुमार शुभम को हटाकर उनकी जगह किसी अन्य पंचायत सचिव की नियुक्ति की जाए,ताकि सरकारी योजनाएं समय पर और सही तरीके से पूरी हो सकें।
मुखिया ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।