अनुसूचित जाति /जनजाति मामले के विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर को एसएसपी ने प्रशस्त्रि पत्र देकर किया सम्मानित।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता

दरभंगा का वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जिला के अनुसूचित जाति /जनजाति मामले के विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्पेशल पी पी श्री कुंवर को अनुसूचित जाति /जनजाति मामले के विचारण में अच्छा परिणाम देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। एस सी /एस टी के एक मात्र विशेष न्यायाधीश की अदालत में अनुसूचित जाति /जनजाति अधिनियम से संबंधित मामलों में त्वरित विचारण में पूरी ईमानदारी से कार्य करने न्याय निर्णय का शिल-शिला जारी है।एससी/एसटी के विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बताया कि जनवरी 25 से 30 जून 25 तक छः माह के अन्दर कूल 127 मामलों में न्याय निर्णय कराई गई है।वहीं न्यायालय से पांच मामलों में कूल 12 जूर्मियों को सजा कराई गई है।जिनमें से तीन जूर्मियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड चुकाने की सजा दी गई है।इसके अतिरिक्त न्यायालय में लंबित विभिन्न मामलों में अभियोजन पक्ष की ओर से तकरीबन 590 साक्षियों को प्रस्तुत कर साक्षियों का परीक्षण और प्रतिपरीक्षण पश्चात उन्मुक्त किया गया है।स्पेशल पीपी श्री कुंवर के कार्यों से संतुष्ट जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेडी ने त्वरित निष्पादन और जूर्मियों का जूर्म न्यायालय में सिद्ध कर सजा दिलाने को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।वहीं पूरे मनोयोग, लगन और निष्ठापूर्वक अपना दायित्व निर्वहन करने के लिए बधाई दिया है।वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये जाने को लेकर दरभंगा के अपर लोक अभियोजकों में काफी उत्साह देखी गई।स्पेशल पी पी श्री कुंवर पूरी ईमानदारी से अनुसूचित जाति /जनजाति से सम्बंधित मामले में अभियोजन का पक्ष रखने के लिए सुविख्यात हैं। मृदुभाषी श्री कुंवर के कार्य से पीड़ित सूचक पक्ष खुश नजर आते हैं। अभियोजन साक्षियों को मैथिली भाषा में समझाने के लिए श्री कुंवर चर्चित हैं।

स्पेशल पी पी संजीव कुमार कुंवर को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी