मिड डे मिल योजना में काम कर रही रसोइया के मानदेय बढ़ाने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागतयोग्य।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार के यशस्वी मुख्मंत्री श्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में एक और स्वागत योग्य फैसला लिया गया है। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा NDA सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहा है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए बिहार सरकार ने उनकी मानदेय राशि को दोगुना करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि मिड डे मील योजना में काम कर रहे रसोइयों का मानदेय 1650 रूपए से 3300 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। वहीं माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपए से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रूपए से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रूपए के स्थान पर 400 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।