सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर पहली बार कुशेश्वरस्थान पहुंची स्वप्ना गौतम मेश्राम, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम शुक्रवार को कुशेश्वरस्थान पहुंची और बाबा कुशेश्वर नाथ का पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी से अंतिम सोमवारी को लेकर सुरक्षा की जानकारी ली। इस दौरान शिवगंगा पोखर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार और और नियंत्रण कक्ष के बारे में जानकारी ली।उन्होंने बताया कि यहां आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सुरक्षा सहित अन्य जो भी कार्य करना है वह किया जाना चाहिए। उन्होंने शिवगंगा घाट पर पानी की गहराई के बारे में एसडीओ शशांक राज से पूछा, इस दौरान एसडीएम श्री राज ने बताया कि बांस से शिवगंगा में बेरिकेडिंग की गई है और अंचल स्तर पर कार्यरत तैराक और आपदा मित्र को लगाया गया है जो रविवार की रात्रि से ही शिवगंगा के स्नान घाट पर तैनात किया गया है जो तीन शिफ्ट में कार्य करेगा। वहीं दरभंगा एसएसपी जग्गुनाथ रेड्डी ने शिवगंगा में लगे बांस के बेरिकेडिंग में जाल लगाने का प्रस्ताव दिया और कहा कि अगर जाल नीचे से लगा दिया जाता है तो यहां स्नान करने वाले भक्त सुरक्षित रहेंगे। वहीं डीआईजी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि बांस बल्ले के आलावे और कुछ हो सकता है तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से तो उसे करने की जरूरत है।

वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय ने डीआइजी से कहा कि अंतिम सोमवारी को उम्मीद से ज्यादा भक्त यहां आते है और शिवगंगा में स्नान करते है यहां एनडीआरएफ की एक टीम का होना जरूरी है।

बता दें कि लगातार हुई घटना के  बाद पूरा जिला मुख्यालय के आला अधिकारियों का कुशेश्वरस्थान आना जाना लगा हुआ है। लेकिन स्थानीय बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति के सदस्य अपने कर्तव्य का निर्वहन नही कर रहे है आज कुशेश्वरस्थान जिला मुख्यालय बना हुआ था पर न्यास के एक सदस्य ही मौजूद थे।