आयुक्त के अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक
आयुक्त के अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक
आयुक्त के अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक
दस्तक 7मीडिया, दरभंगा
आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की अध्यक्षता में (सभागार )क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार को लेकर बैठक हुई।बैठक में सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री राजेश कुमार ने 04 मामले आपत्ति से संबंधित,69 आपत्ति रहित आवेदन,02 वापस हेतु एवं 01 अन्यान्य हेतु मामलों से आयुक्त महोदय को अवगत कराया।
बैठक में स्टेज-कैरेज बस के परमिट हेतु प्राप्त आवेदन एवं प्रस्तावित समय सारणी के प्रकाशन के उपरांत निर्धारित समयावधि में 69 आवेदनों पर आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है,तथा 04 मामले आपत्ति से संबंधित,में से तीन आवेदन को स्वीकृति दी गई कुल 72 मामलों को स्वीकृति दी गई तथा एक मामले को अगले बैठक में रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में दो आवेदन वापस हेतु आयुक्त महोदय द्वारा स्वीकृति दी गई।
बैठक में बताया गया कि वाहन स्वामी द्वारा परमिट के शर्त को पूरा नहीं करते हैं,।आयुक्त महोदय ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव को संबंधित वाहन स्वामी को नोटिस करने का निर्देश को दिया।
बस स्टैंड में गड्ढा को लेकर वाहन स्वामी द्वारा मोटरेबुल हेतु आयुक्त से अनुरोध किया गया।
आयुक्त महोदय ने बस स्टैंड के मोटरेबुल कराने हेतु नगर आयुक्त को निर्देश दिया।
बैठक में सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री राजेश कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व श्री मनोज कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।