पीरपैंती में भाजपा महिला मोर्चा की संगठन प्रभारी एवं महाराष्ट्र से आईं उषा बाजपेई का स्वागत किया गया। स्थानीय कंप्यूटर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमन कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
उषा बाजपेई के साथ आईं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माला सिंह, रांची की जिला अध्यक्ष पायल सोनी और प्रदेश सदस्या सह पीरपैंती विधानसभा प्रभारी नीतू सिंह चौबे सहित अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उषा बाजपेई ने बताया कि वे दो दिवसीय प्रवास पर हैं जबकि पायल सोनी सात दिवसीय दौरे पर आई हैं। पीरपैंती विधानसभा के अंतर्गत आने वाले छह मंडलों में प्रतिदिन पांच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जीविका दीदियों से संवाद, पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क, बुद्धिजीवी महिलाओं के साथ बैठक और शिवचर्चा बहनों के साथ संवाद किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान भाजपा से नाराज चल रहे कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात उषा बाजपेई के समक्ष रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
पूर्व विधायक अमन कुमार ने कहा कि महिला मोर्चा की यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाएं सराहनीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरे से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष हरे राम शर्मा, सांसद प्रतिनिधि झुंपा सिंह, मो. फ़ज़लूल बारी, पंकज सिंह, शिवानंद कुंवर, गांधी तिवारी, शिवलाल तिवारी, डॉ. शिवालक ओझा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
