­अलीनगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज ,अपहृत के साथ अपहरणकर्ता बरामद।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अलीनगर थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में महज कुछ ही घंटे में अपहृत समेत अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया हें।इस मामले में स्थानीय लोंगों ने हाय तौबा मचा रखा था,लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये इस पूरे मामले से पर्दा भी हटा दिया हें।

दरअसल  29जुलाई 2025 को अलीनगर थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज 160/25 की गई थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के  हाटगाछी से एक अल्पवय लड़की को जबरदस्ती मोटरसाईकिल पर बैठाकर अपहरण कर लिया गया है।
इस संबंध में अपहृता के पिता द्वारा दिये गये लिखित आवेदन पर तत्क्षण प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

इस क्रम में इससे संबंधित वीडियो फुटेज पुलिस को प्राप्त हुआ। मुखवीर से भी सूचना पुलिस ने प्राप्त की। तकनीकि साक्ष्य अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्यों का सूक्ष्मता से विश्लेषण करते हुए अलीनगर पुलिस द्वारा दिनाक – 30जुलाई 2025 को समय करीब 13:00 बजे बेनीपुर स्थित पेट्रोल पम्प के पास से अपहृता को अपहरणकर्ता के साथ विधिवत बरामद किया गया है।
अनुसंधान के क्रम में एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ है, जिससे यह मामला अपहृता एवं अपहरणकर्ता के बीच पहले से सम्पर्क में होने की बात को इंगित करता है। अपहृता एवं अपहरणकर्ता से पूछताछ की जा रही है। अल्पवय अपहृता का माननीय न्यायालय में बी०एन०एस०एस० की धारा-183 के तहत बयान कलमबद्ध कराने तथा तथाकथित अपहरणकर्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कांड के सूचक को दुरभाष के माध्यम से तमाम घटनाक्रम की सूचना सम्प्रेषित कर दी गई है।