भाजपा बिरौल दक्षिणी मंडल के पोखराम उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में कार्यशाला का हुआ आयोजन।
भाजपा बिरौल दक्षिणी मंडल के पोखराम उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में कार्यशाला का हुआ आयोजन।
भाजपा बिरौल दक्षिणी मंडल के पोखराम उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में कार्यशाला का हुआ आयोजन।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
भाजपा बिरौल दक्षिणी मंडल अंतर्गत पोखराम उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में बबलू चौधरी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं अरविन्द चौधरी ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसंघ कालीन भाजपा नेता विशंभर चौधरी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने का जो बीजारोपण हमलोगों ने किया था आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फलीभूत हो रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव कुमार चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अपना बूथ सशक्तिकरण अभियान सह मतदाता संपर्क अभियान चला रही जिससे विपक्ष हताश हो चुका है।आगामी विधानसभा चुनाव में 2025 में फिर से नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार 225 सीटों के साथ बनेगी। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर एनडीए उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए अभी से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बैठक में मंडल महामंत्री भोलू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गानंद चौधरी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भगवान चौधरी, प्रियजात कुमार बबलू, राघव चौधरी, सुशील मंडल, राम आधार चौधरी, दीपक चौधरी, दिलीप चौधरी, अशोक शर्मा, फूलो मंडल, प्रिंस चौधरी, आदर्श चौधरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।