दरभंगा जिले में 38 सहायक उर्दू अनुवादक,

नियुक्त,सरकारी कामकाज में उर्दू को मिलेगी मजबूती

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय,मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने अपने विभागीय आदेश के तहत दरभंगा जिले में 38 सहायक उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की है। इन सभी अनुवादकों को जिले के अलग-अलग कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है। इनमें
समाहरणालय,अनुमंडल कार्यालय,प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय शामिल हैं। समाहरणालय,दरभंगा–मो. सनाउल्लाह,सदर अनुमंडल–मो.शाहिद अकरम,बेनीपुर अनुमंडल–मो.कलामुद्दीन,बिरौल अनुमंडल–मो. अबुजर,बहेड़ी प्रखंड–नजीरुल हसन,केवटी अंचल–मो.हस्सान,बहादुरपुर प्रखंड–बुशरा नज्म,मनिगाछी प्रखंड–नजमुद्दीन अंसारी,हायाघाट प्रखंड–मो.सोहैल अंसारी,घनश्यामपुर प्रखंड–गुलाम अशरफ,बिरौल प्रखंड–काएनात आफताब,गौरा बोड़ाम प्रखंड–मो.एहसान,जाले प्रखंड–सुलतान हुसैन,हनुमाननगर प्रखंड–खालिद अनवर,बहादुरपुर अंचल–आलिया शाहीन,तारडीह अंचल–मो. इरशाद आलम अंसारी,बेनीपुर अंचल–मो.आफाक,मनिगाछी अंचल–शाहीन प्रवीण,कुशेश्वरस्थान अंचल–मो.जमालुद्दीन,सिंहवाड़ा अंचल–शमीमा बेगम इस नियुक्ति से उर्दू भाषा के सरकारी कामों में गति आएगी और अनुवाद से जुड़ी सेवाएं बेहतर होंगी।