सुपौल बाज़ार में झुके बिजली के खंभे को दुरुस्त करने का काम शुरू, लोगों ने ली राहत की साँस

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले मुख्य सुपौल बाज़ार में एक झुका हुआ बिजली का खंभा, जो लंबे समय से दुर्घटना का कारण बन सकता था, आखिरकार ठीक किया जा रहा है। मंगलवार, 29 जुलाई को बिजली विभाग के कर्मचारी मास्टर चौक मार्ग पर उस खंभे को सीधा करने के लिए मौके पर पहुँचे और मरम्मत का काम शुरू कर दिया।


यह झुका हुआ बिजली का खंभा स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था, क्योंकि यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था। इसकी वजह से राहगीरों और दुकानदारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे।
दस्तक7मीडिया ने इस गंभीर समस्या पर प्रमुखता से ख़बर प्रकाशित की थी, जिससे प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया। ख़बर प्रकाशित होने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली है। इस पहल से सुपौल बाज़ार में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।