..…….और मरीज के परिजनों का इंतजार करते रह गए थाना अध्यक्ष, कही किडनी निकालने का खेल दरभंगा के बड़े अस्पतालो मे तो नहीं?

दस्तक 7मिडिया, दरभंगा /

दरभंगा जिला के बड़े निजी अस्पतालो मे क्या किडनी निकालकर बेचने का धंधा चल रहा है? अगर नहीं तो माथे के दर्द से पेट का क्या लेना -देना, और चीर दिया पेट!

यह सवाल हम इसलिए कर रहे है कि हाल मे ऐसे ही एक अस्पताल मे “ब्रेन हेमरेज “से सम्बन्धित इलाज के लिए  रोगी आया, उसके परिजनों ने इलाज के लिए चर्चित अस्पताल मे भर्ती कराया, एक दिन बाद उसकी मौत हो गई!परिजनो को जब लाश सौपा गया तो उस मरीज के पेट के दोनों तरफ कट के निशान थे, जिसपर टांका लगा हुआ था!
जी हां, यह सुनकर आपको आश्चर्य ज़रूर हो रहा होगा !दरअसल मरीज़ ने इस बात की मौखिक शिकायत स्थानीय थानाध्यक्ष से की थी , लेकिन थाना को इससे सम्बंधित लिखित आवेदन नहीं दिया, इस कारण पुलिस हाथ पर हाथ धर बैठी रह गई !
उक्त थाना अध्यक्ष ने इस पत्रकार को बातचीत के क्रम मे बताया कि ऐसा लगता है कि मरीज़ के परिजन और अस्पताल प्रबंधक मे शायद डील हो गई जिस कारण मरीज के परिजन ने थाना को आवेदन नहीं दिया!उन्होंने आश्चर्य ब्यक्त किया कि आखिर मरीज के कोई भी सगा सम्बन्धी थाना को  आवेदन क्यों आवेदन नहीं दिया जबकि मौखिक शिकायत के बाद परिजनों ने कहा था कि आकर आवेदन देते है और थानाध्यक्ष इंतज़ार करते रह गए!

इस बाबत एक चिकित्सक से जानकारी लेने का प्रयास किया कि अगर किसी रोगी को ब्रेन हेमरेज है तो पेट का ऑपरेशन भी हो सकता है वह भी पेट के दोनों साइड मे? उक्त चिकित्सक का जवाब मिला कि खोपड़ी के ऑपरेशन से पेट का क्या सम्बन्ध हो सकता है? उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो निश्चित रूप से गड़बड़ झाला है!
यह बात दस्तक 7मिडिया को भी हजम नहीं हो रहा है कि ब्रेन हेमरेज मे पेट के दोनों साइड चीरकर टांका लगाने का क्या मतलव? शंका यही है कि मरीज के दम तोड़ने से पहले कही चिकित्सकों ने किडनी तो नहीं निकाल ली और हल्ला होने के डर से उक्त मरीज के परिजनों से कही अस्पताल प्रबंधक ने डील तो नहीं कर ली!घटना करीब एक सप्ताह पहले का है!

सम्बंधित थाना अध्यक्ष से मौखिक हुई बातचीत मे जब यह मामला सामने आया तो दस्तक 7मिडिया ने यह खबर छापकर आपको ज़ागरूक करने के लिए प्रयास किया है ताकि अगर ऐसी घटना आपके साथ होता है तो आप इस मामले को गंभीरता से ले और तुरंत थाना से लिखित शिकायत करे ताकि ऐसे मामलो का उदभेदन हो सके!