जाले में आभूषण दुकान में भीषण चोरी, पूर्व में भी दो बार इस दुकान में हों चुकी है सेंधमारी
जाले में आभूषण दुकान में भीषण चोरी, पूर्व में भी दो बार इस दुकान में हों चुकी है सेंधमारी
जाले में आभूषण दुकान में भीषण चोरी, पूर्व में भी दो बार इस दुकान में हों चुकी है सेंधमारी
दस्तक 7मिडिया,जाले /सिंहवाड़ा/दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के कदम चौक स्थित रतन बर्तन भंडार एंड ज्वैलर्स में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टेड तोड़ दुकान के अंदर प्रवेश कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह सात बजे दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार रतन साह शटर का ताला खोल दुकान में प्रवेश किए तो दुकान में टूटा काउंटर और बिखरे समान देखकर हतप्रभ हो गए। उन्होंने बताया की चोर ने दुकान का शोकेस का शीशा तोड़ उसमें रखा चाँदी का जेवरात और काउंटर के दराज में रखा तक़रीबन आठ किलो चाँदी के जेवरात और चालीस ग्राम नए पुराने सोने के गहना समेत लगभग बीस हज़ार रुपये के अलावा पीतल के कुछ बर्तनों की चोरी हुई है। वही चोरों द्वारा दुकान में लगा दो सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी टीवी को भी तोड़ दिया। चोर से उसी मार्केट में अवस्थित माँ ज्वैलर्स में भी चोरी करने की नियत से एस्बेस्टेस तोड़ने की कोशिस की है। पर चोरी करने में विफल रहा।चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने बताया की इससे पहले भी दो बार उनके दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोसिस हुई है।
वही मौके पर पहुंचे स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने कहा की स्वर्ण व्यवसाय के साथ लगातार घटित हो रही घटना से ख़ुद को अब ब्यवसाई असुरक्षित महसूस कर रहे है। उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर इंजीनियर ने कहा कि बाईट बारह जून को नगर पंचायत भरवारा के स्वर्ण वव्यसायी सुरेश ठाकुर के साथ हुए गोलीकांड में पुलिस सिर्फ एक अपराधी को गिरफ्तार कर रही है। मुख्य अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।