तीसरी सोमवारी के दिन मंदिर मे उभरी भारी भीड़, वर्दी के अलावे सादे लिवास मे पुलिस कर रही थी गस्त 

दस्तक 7मिडिया/ गुड्डू राज 

तीसरी सोमवारी को लेकर लहेरियासराय की पुलिस चुस्त दुरुस्त दिखाई दी!मंदिरो मे जहाँ पुलिस कर्मी वर्दी मे ड्यूटी करते दिखाई दे रहे थे , वही कई महिला पुलिसकर्मी सादे वर्दी मे ड्यूटी करते दिखाई दी!

जानकारी के अनुसार पंडासराय स्थित महादेव मंदिर मे ख़ासकर सावन महीने के हरएक सोमवार को भक्तो की भीड़ उमरती है, और यहां चेन छीनतेय की घटना अक्सर हो जाती है!पिछले बरसो की बात करे तो प्रायः हर एक सोमवारी को चेन की छीनतेय की घटना हो ही जाती थी!इसे ध्यान मे रखते हुए वर्तमान थानाध्यक्ष अमित कुमार ने अहले सुबह से पुलिस की तैनाती की!

इसमें कई वर्दी मे तो कई महिला पुलिस कर्मी सादे लिवास मे ड्यूटी करते हुए दिखाई दी!सादे लिवास मे पुलिस कर्मी सिर्फ वैसे लड़की और महिलाओ पर नजर रख रही थी जो पूजा के दौरान अस्थिर दिखाई पड़ती, लेकिन संयोग रहा कि सोमवारी को इस तरह की घटना सामने नहीं आयी!
दरअसल इन दिनों एक लड़कियों का झुंड दरभंगा टावर स्थित एक होटल मे रुकी थी!ये लड़कियां अलग अलग मुहल्ले मे लोंगो से चंदे के रूप मे पर्ची काट रही थी!देखने मे यह सभी लड़कियां ऊंचे घराने की दिख रही थी!ब्रांडेड कपड़े, ब्रांडेड घड़ी और जुते इसके बाबज़ूद झूठ बोलकर चंदे की उगाही कर रही थी!इस बात को लेकर लहेरियासराय थानाध्यक्ष बिशेष रूप से सतर्क थे, उन्हें शक था कि ऐसी लड़कियां गेंग बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम दे सकती है इसे लेकर उन्होंने अपने क्षेत्र मे पड़ने वाले मंदिरो की ब्यवस्था चाक चौबंद कर दिये,ताकि ऐसी घटनाए नहीं हो!