पुलिस ने ड्रोन की मदद ली और आरोपी की सटीक लोकेशन का पता लगाकर धर दबोचा. इस घटना पर लोगों का कहना है कि अन्य जिलों की पुलिस भी इस तरह से अपराध को रोकने में कामयाब हो सकती है ।

 

बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं के बीच कैमूर पुलिस ने बड़ी मिशाल पेश की है. अपराधियों को गिरफ्तार करने में कैमूर पुलिस अब टेक्नोलॉजी का भरपूर सहयोग ले रही है.

 

ताजा मामला रामगढ़ शहर के वार्ड नंबर-1 में देखने को मिला. यहां एक युवक ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी और घर के छत पर जाकर छिप गया. आरोपी के हाथ में कट्टा होने के कारण पुलिस के सामने उसे गिरफ्तार करना, बड़ी चुनौती थी. इसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद ली और आरोपी की सटीक लोकेशन का पता लगाकर धर दबोचा. अब यह घटना बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. लोगों का कहना है कि अन्य जिलों की पुलिस भी इस तरह से अपराध को रोकने में कामयाब हो सकती हैं।

 

बता दें कि रामगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक में आरोपी साहिल ने अपने बड़े भाई अखिलेश के सिर में गोली मार दी और घर को अंदर से बंद करके ऊपर छत में छिप गया. वहीं गंभीर रूप से घायल अखिलेश का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल रामगढ़ में करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को छत से नीचे उतारने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह छत से कट्टा लहराता रहा. आरोपी छत से नीचे नहीं उतर रहा था.

 

इसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद लेकर उसकी गतिविधि पर नजर रखी गई और पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई जहां छत से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है कि आखिर आरोपी ने गोली क्यों मारी थी.

 

घायल के दो बेटा और एक बेटी है. मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार कर घायल कर दिया है. घायल का उपचार रेफरल अस्पताल रामगढ़ में करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवा दिया गया है. वहीं आरोपी छोटे भाई को पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी ने घटना को अंजाम क्यों दिया है, इसका कारण पता लगाया जा रहा है.