कॉंग्रेसी नेता की हत्या के मामले में पांच आरोपी दोषी करार,सजा के बिंदु पर 18अगस्त को होगी सुनवाई ,पत्नी के आवेदन पर सिमरी थाना में हुई थी प्राथमिकी।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता,

सिविल कोर्ट दरभंगा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की कोर्ट ने शुक्रवार को दरभंगा जिला के कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रहे शोभन गाँव के निवासी जियाउर्रहमान की हत्या मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।ए पी पी रेणू झा ने बताया कि श्री दिवाकर की कोर्ट ने सिमरी थानाक्षेत्र के शोभन निवासी मो. जावेद,मो. फिरोज, मो. सहाबुद्दीन ऊर्फ डब्लू,मो. छोटे और मो. वारिस करीम को भादवि की धारा 302 और 120(बी) में दोषी करार दिया है। वहीं सजा की अवधि निर्धारण के लिए अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से बहस के लिए 18 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। एपीपी रेणू झा ने बताया कि 7 दिसंबर 2022को शोभन गांव के जियाउर्रहमान की हत्या कर दी गई थी।घटना के अगले दिन 8 दिसम्बर को बांसबाड़ी में उसका शव बरामद हुआ।मृतक की पत्नी जेवा रुखसाना के आवेदन पर सिमरी थाना में 9 दिसम्बर 2022 को प्राथमिकी सं.249/22 दर्ज किया गया था।अनुसंधानक ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर मंडल काराधीन कराया। वहीं काराधीन तीनों आरोपियों के बिरुद्ध अनुसंधान पूर्ण कर आरोपपत्र समर्पित किया तथा पुरक अनुसंधान जारी रखा।अनुसंधान पूर्ण कर पुनः दो आरोपियों के बिरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित किया।एपीपी श्रीमती झा ने आगे बताया कि दोनो आरोपपत्र पर अलग-अलग संज्ञान और आरोप गठन कर दो सत्रवाद के तहत बिचारण प्रारंभ किया गया।जिन दोनों सत्र वाद को पुनः एक में शामिल कर सत्रवाद सं. 323/23 में बिचारण प्रारंभ की गई। एपीपी श्रीमती झा ने कूल पांचों अभियुक्तों के बिरुद्ध न्यायालय में 11 गवाहों की गवाही कराई ।शुक्रवार को कोर्ट ने इस सत्रवाद की सूनवाई पुरी करते हुए पांचों अभियुक्त को दोषी करार दिया है।कोर्ट ने सभी पांचों दोषियों का सजा अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सूनवाई और निर्णय के लिए 18 अगस्त की तिथि निर्धारित किया है।सभी अभियुक्त इस मामले में पूर्व से हीं जेल में हैं।लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि पीपी का पदभार ग्रहण करने के दिन से हीं जिला के सभी गंभीर मामलों का त्वरित न्याय निर्णय के लिए सभी एपीपी को निदेशित किया हूं,जिसके कारण लगातार सकारात्मक परिणाम मिल रहा।लोगों को त्वरित न्याय मिले इसके लिए हमारी टीम संकल्पित है।पीपी श्री झा ने कहा कि दरभंगा जिला के सिविल कोर्ट दरभंगा और बेनीपुर एवं बिरौल के कोर्ट में लंबित जघन्य मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सारी प्रयास की जा रही है।