सकतपुर थाने का शराब मामले में वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ,फिल्मी स्टाईल में शराब के तस्कर करते हें शराब की तस्करी ,पकड़े जाने पर उल्टे लगा देते हें पुलिस पर आरोप।
सकतपुर थाने का शराब मामले में वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ,फिल्मी स्टाईल में शराब के तस्कर करते हें शराब की तस्करी ,पकड़े जाने पर उल्टे लगा देते हें पुलिस पर आरोप।
सकतपुर थाने का शराब मामले में वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ,फिल्मी स्टाईल में शराब के तस्कर करते हें शराब की तस्करी ,पकड़े जाने पर उल्टे लगा देते हें पुलिस पर आरोप।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
सकतपुर थाने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हें ,वीडियो में देखा जा रहा हें कि गाड़ी के डिक्की में पुलिस जबरन शराब रख रहा हें,और वीडियो बनाने वाला तस्कर खूब उधम मचा रहा हें ,और कह रहा हें कि देखो देखो कैसे पुलिस वाला जबरन मेरे डिक्की में शराब रख रहा हें। लोंगों की भीड़ भी जुटती हें। लेकिन बनाए गये वीडियो की सच्चाई कुछ अलग हें।
बनाए गये वीडियो में तस्करों की हेकड़ी देखिये ,कैसे अपने दावे को मजबूती दे रहा हें।
तस्करों ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया और यह दिखाने का प्रयास किया कि पुलिस वाले गाड़ी के डिक्की में शराब रख रहें हें।
मजेदार बात यह हें कि तस्करों ने ठीक उतने समय का ही वीडियो बनाया जिस समय पुलिसकर्मी गाड़ी के डिक्की में शराब रख रहें थे जबकि यह मामला कुछ अलग ही था।
जानकारी के अनुसार सकतपुर थाना की पुलिस धरमपुर लोहना के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी ,तभी एक मेरुन कार (BR06CS-1953 )पुलिस की चेकिंग को देख लोहना गुमटी से बिदेश्वर स्थान की और मुड़कर भागा ,इस दौरान पुलिस की नजर उस गाड़ी पर पड़ी ,पुलिस ने उसका पीछा किया ,रेलवे गुमटी बंद होने के कारण तस्कर मजबूर हो गया और गाड़ी खड़ी कर डिक्की में रखे विदेशी शराब के बोरी को झाड़ी में फेंक दिया ,और गाड़ी में बैठ गया,लेकिन इस पूरे कारनामे को पुलिस देखते हुये आ रही थी। तस्कर के पास पुलिस पहुंच गई और गाड़ी में बैठे दोनों से पूछताछ करने लगी।इसी बींच एक पुलिस कर्मी ने झाड़ी से उजला बोरा निकाला जिसमें अंग्रेजी शराब था। उसी शराब के बोरे को पुलिस जब तस्कर के गाड़ी में रख रही थी, इतने में दोनों तस्कर हल्ला मचाना शुरू किया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया ,इसी वीडियो को सोशल मीडिया में डालकर तस्करों ने वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और थी । इस मामले में गाड़ी समेत दोनों तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।घटना 21जुलाई 25की हें।जांच के दौरान गाड़ी के सीट के नीचे से 18बोतल एवं उजला बोरा से पुलिस ने 33बोतल विदेशी शराब बरामद किया।
गिरफ्तार तस्कर मधुबनी जिला के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के लोहना गांव निवासी स्व भवन मिश्रा के पुत्र अखिलेश मिश्रा एवं विष्णुकांत मिश्रा के पुत्र जितेंद्र मिश्रा बताया जा रहा हें।
वायरल वीडियो को दस्तक 7मीडिया पुष्टि नहीं करता हें।
सीतामढ़ी के एक लड़के की दो गर्लफ्रेंड, दोनों एक साथ घर से हो गई फरार।
अगर आप सादे लिबास में ड्यूटी के दौरान थाना पर हें तों सचेत हो जाईये वरना अगली कारवाई आप पर तय हें।इसी लापरवाही को लेकर एसएसपी ने किया पतोर थानाध्यक्ष को किया निलंबित ,औचक निरीक्षण के दौरान पायी गई कई कमियां।