मढ़ी में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक, सुनील साह, दो नाबालिग चचेरी बहनों को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। युवक एक लड़की के पिता से फोन पर बात करता था जिससे दोनों बहनों से उसकी जान-पहचान हुई
सूबे में प्रेम-प्रसंग के मामले बराबर सामने आते रहते हैं। इनमें कई मामले अजीब होते हैं। यानी ऐसे मामलों पर एक पल के लिए यकीन नहीं होता है, लेकिन घटना सच होती है। प्रेम- प्रसंग में पड़ने वाले युवक और युवतियों पर न जाने कौन सा भूत सवार हो जाता है, जो ऐसा निर्णय ले लेते हैं कि उसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है नाबालिग दो चचेरी बहनों के साथ। दोनों का प्रेमी एक ही है।
दो बहनों को एक साथ भगा ले गया प्रेमी
आश्चर्य करने वाला यह वाकया सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। काफी मशक्कत के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद करने के साथ ही प्रेमी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन लड़कियों का कोर्ट में बयान कराया गया है। दोनों को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया है। वहीं युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में एक नाबालिग के पिता ने डुमरा थाना में 16 मई 25 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें एक युवक सुनील साह को अभियुक्त बनाया गया है।
दोनों लड़कियों का अजीब तरह से प्यार
दोनों लड़कियों से युवक का प्यार भी अजीब तरह से हुआ था। दरअसल, आरोपी सुनील दो में से एक लड़की के पिता से मोबाइल पर बराबर बातचीत किया करता था। मोबाइल अक्सर घर पर ही रहता था। युवक के कॉल करने पर कभी-कभी ये दोनों चचेरी बहनें भी रिसीव कर लिया करती थीं। इसी बातचीत के दौरान युवक सुनील ने दोनों बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपनी गलत सोच के साथ एक दिन दोनों को एक साथ भगा ले गया।
सहयोगियों के साथ युवक ने किया यह कांड
प्राथमिकी में बताया गया था कि सुनील साह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों बहनों को भगा ले गया था। प्राथमिकी में उन तीन मोबाइल नंबर का जिक्र है, जिससे युवक दोनों बहनों से बातचीत करता था। युवक की तस्वीर भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी परिजन ने पुलिस से दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी। आखिर में पुलिस ने आरोपी सुनील को दोनों बहनों के साथ बरामद कर लिया।
