उदय शंकर यादव की अगुवाई में इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन,बेनीपुर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन,डीएम का पुतला फूंका

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
पानी की बढ़ती समस्या को लेकर गुरुवार को इंडिया गठबंधन ने बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और दरभंगा डीएम का पुतला जलाया। प्रदर्शन की अगुवाई इंडिया गठबंधन के संयोजक सह राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की नल-जल योजना ठीक से नहीं चल रही है और बिना योजना के बोरिंग करवाने से ज़मीन के नीचे पानी की मात्रा काफी कम हो गई है। चापाकल सूख चुके हैं और लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। उदय शंकर यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बरसाती नदियों पर बांध बनाकर किसानों की सिंचाई की सुविधा खत्म कर दी गई है और पुराने तालाबों को भर दिया गया है,जिससे जल संकट और गंभीर हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इंडिया गठबंधन के द्वारा 14 जुलाई को लहेरियासराय में धरना दिया गया था,तब दरभंगा डीएम ने दो दिन में समस्या सुलझाने का भरोसा दिया था। लेकिन अब दस दिन बीतने के बाद भी कुछ नहीं बदला,इसलिए गुस्साए लोगों ने पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर मिथिलेश चौधरी,सीपीएम नेता रामधनी झा,शैलेंद्र मोहन ठाकुर,माले नेता राजेंद्र दास,कांग्रेस नेता देवकीनंदन,मोहम्मद हैदर,मोहम्मद तनवीर,अभिरंजन,रामनाथ,अर्जुन पासवान और माधव सदा जैसे कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।