व्यवसायियों पर हमले को लेकर अशोक नायक का आरोप—अपराधी बेखौफ,पुलिस बेपरवाह
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
सुपौल बाजार के जाने-माने व्यवसायी रामबाबू महथा और उनके पुत्र राजा बाबू महथा पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पिस्टल सटा कर रूपयों की लूटपाट भी की। इस घटना को लेकर पूरे व्यवसायी वर्ग में नाराजगी है। दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना दरभंगा पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। अशोक नायक ने कहा आज व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लगातार हमले,लूट,हत्या और रंगदारी की घटनाएं बढ़ रही हैं,लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। अपराधी बेखौफ हो गए हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार के साथ-साथ सभी व्यवसायियों को सुरक्षा दी जाए। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में डर और गुस्से का माहौल है।
दरभंगा के वकालत खाना में अखंड भारत के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ,स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक एवं झांसी की रानी रेजीमेंट की प्रथम केप्टन डॉ॰लक्ष्मी सहगल की अधिवक्ताओं ने मनाई गई पुण्यतिथि।
5 KM दूर स्कूल होने से पेरेंट्स नाराज:सुपौल में बिना पढ़ाई के लौट रहे बच्चे, पुरानी जगह पर भेजने की मांग।