दरभंगा के वकालत खाना में अखंड भारत के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ,स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक एवं झांसी की रानी रेजीमेंट की प्रथम केप्टन डॉ॰लक्ष्मी सहगल की अधिवक्ताओं ने मनाई गई पुण्यतिथि।
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता,
अखंड भारत के अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद और महान स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक की जयंती तथा आजाद हिन्द फौज में झांसी की रानी रेजिमेंट की प्रथम कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि वकालतखाना भवन दरभंगा में मनाई गई। अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने तीनों अमर बिभूतियों के तैल चित्रों पर पुष्प निवेदित कर नमन किया।इस अवसर पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन में चन्द्र शेखर आजाद के अवदानों को भुलाया नहीं जा सकता है,जिन्होंने अल्पायु में स्वंतत्रता की वलिवेदी पर सर्वस्व निछावर कर दिया।लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने देश को अपनी बिचारधारा से अहिर्निश सेवा की और अन्ततः देश की सेवा में अपने जीवन की आहूति दे दी।वे राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में गरमदल के प्रणेता थे।वहीं पद्मबिभूषण सम्मान से बिभूषित डॉ. लक्ष्मी सहगल जी आजाद हिन्द फौज में झांसी की रानी रेजीमेंट की प्रथम कैप्टन के रुप में स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने जौहर से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये।मौके पर अधिवक्ता अचलेंद्र नाथ झा,मनोज कुमार मनमौजी, डॉ. राजीवचन्द्र झा,मायाशंकर चौधरी, विष्णुकांत चौधरी, श्याम बिहारी राय,अनीता आनंद, संतोष कुमार सिन्हा, नितीश कुमार,अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा ,मुरारी यादव समेत दर्जनों वकीलों ने तीनों विभूतियों के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
