वरीय पुलिस अधीक्षक ने मब्बी थाना का किया गया औचक निरीक्षण,दिये कई निर्देश।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मब्बी थाना का किया गया औचक निरीक्षण,दिये कई निर्देश।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मब्बी थाना का किया गया औचक निरीक्षण,दिये कई निर्देश।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मब्बी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी,केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच कर मब्बी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
निरीक्षण के बाद FIR/थाना दैनिकी/ आरोप पत्र पंजी संधारित करने , संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने ,सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने,वारंटी की गिरफ्तारी ,त्वरित गति से लम्बित कांडो का निष्पादन की दिशा में वारंट, इश्तिहार, कुर्की का निष्पादन , महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा के बाद गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, अन्य वित्तीय संस्थानों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया यही नहीं प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा भी उन्होंने की।