कटिहार के मनिहारी अनुमंडल होकर बहने वाली उत्तर वाहिनी गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इससे आसपास के निचले इलाकों में नदी का पानी घुसने लगा है। जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने लगे हैं।
मनिहारी प्रखंड के धुरीयाही पंचायत मे गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से पंचायत के लगभग आधा दर्जन स्कूल में बाढ़ का पानी फैल गया है। इन हालात को देखते हुए प्रभावित स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य बंद हो गया है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर प्रभावित स्कूलों के पठन-पाठन का कार्य नजदीकी स्कूल मे शिफ्ट कर दिया गया है।
6 वार्ड बाढ़ से प्रभावित
दुरियाही पंचायत के निवासी मोहम्मद रईस ने बताया कि वार्ड संख्या 01 से लेकर 06 तक बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित है,और मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। प्रभावित लोग नाव का सहारा लेकर आवाजाही कर है।
प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग
पंचायत में बाढ़ का पानी घुस जाने लोगों को जीवन यापन करने में काफी असुविधा उत्पन्न हो रही है । खाना पकाने के लिए जलावन ओर खान-पान की समस्या को देखते हुए पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल ने प्रशासन से जल्द राहत सामग्री के तौर पर सुख राशन उपलब्ध कराने की मांग किया हैं।
