समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई आयोजित।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समारोह को गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण एवं रंगारंग तरीके से मनाने के निर्देश दिए। जिला जनसंपर्क अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य समारोह स्थल –
15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, श्री मंगल पांडे को आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम का समय निर्धारण:

नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय – प्रातः 9:05 बजे

आयुक्त कार्यालय – प्रातः 9:45 बजे

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय – प्रातः 10:00 बजे

समाहरणालय, दरभंगा – प्रातः 10:15 बजे

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय – प्रातः 10:25 बजे

उप विकास आयुक्त कार्यालय – प्रातः 10:35 बजे

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर – प्रातः 10:45 बजे

पुलिस लाइन, दरभंगा – प्रातः 11:00 बजे

जिला परिषद, दरभंगा – प्रातः 11:15 बजे

राष्ट्रगान प्रस्तुति

जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए प्रशिक्षित छात्राओं को पूर्वाभ्यास कराने एवं समय पर निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रीय सलामी एवं परेड

समारोह के लिए कुल 9 प्लाटून निर्धारित हैं। 8 अगस्त से 13 अगस्त तक नेहरू स्टेडियम में परेड अभ्यास होगा, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उपस्थित रहेंगे।

अन्य व्यवस्थाएँ

स्टेडियम परिसर की सफाई हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया।

समारोह स्थल पर पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था नजारत शाखा के माध्यम से की जाएगी।

नगर क्षेत्र स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं साज-सज्जा का निर्देश भी नगर आयुक्त को दिया गया। सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

आमंत्रण व्यवस्था

सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं मीडिया को ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों, महिलाओं एवं प्रेस प्रतिनिधियों के लिए पंडाल में पृथक स्थान आरक्षित होगा।

विशेष निर्देश

स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी कसाईखाने बंद रखने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया है।

प्रभात फेरी हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है; समय – प्रातः 6:00 बजे।

महादलित टोलों में झंडा तोलन हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।

विशेष आयोजन

यदि मौसम अनुकूल रहा, तो दोपहर 2:30 बजे फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा (जिला खेल पदाधिकारी अधिकृत)।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सायं 6:00 बजे से 8:30 बजे तक ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आधारभूत सुविधा हेतु नजारत उप समाहर्ता को अधिकृत किया गया है।

प्रभारी मंत्री का भाषण तैयार करने की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दी गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) प्रभारी मंत्री को कार्यक्रम स्थलों तक ले जाने के लिए उत्तरदायी होंगे।

उपस्थित अधिकारीगण

बैठक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), अपर समाहर्ता (आपदा), विभागीय जांच अधिकारी, उपनिदेशक जनसंपर्क एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।