भोजपुर के एसपी ने तीन ओपी अध्यक्ष को किया निलंबित ,तीनों ओपी में बनाए गये नये ओपी अध्यक्ष।
भोजपुर के एसपी ने तीन ओपी अध्यक्ष को किया निलंबित ,तीनों ओपी में बनाए गये नये ओपी अध्यक्ष।
भोजपुर /संवाददाता /
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने तीन ओपी अध्यक्ष को निलंबित कर दिया हैं। यह कारवाई उन्होंने न्यायालय कार्यों में लापरवाही ,लचर प्रदर्शन एवं अन्य कई शिकायतों को लेकर उन्होंने की हैं। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जिला के खवासपुर ओपी ,गीधा ओपी एवं गजराजगंज ओपी अध्यक्ष को तात्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं। वहीं एसपी ने तीनों ओपी में अध्यक्ष पद पर पोस्टिंग भी कर दी हैं। खवासपुर ओपी में रितेश कुमार दुबे ,गीधा में प्रिया शीला एवं गजराजगंज में हरि कुमार शर्मा को नया ओपी अध्यक्ष बनाया गया हैं।