दरभंगा /

अभी अभी अररिया जिले से बड़ी खबर आ रही हैं। अररिया पुलिस ने पत्रकार विमल यादव की हत्या के मामले में चार बदमाश को गिरफ्तार किया हैं जिससे पूछताछ की जा रही हैं।
अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पत्रकार के पिता ने आठ लोंगों के विरुद्ध बेटे की हत्या के मामले में नामजद किया था इसमें चार लोंगों की गिरफ्तारी हुई हैं वहीं दो अभियुक्त को पुलिस पकड़ने के लिये प्रयासरत हैं और दो आरोपी पहले से जेल में बंद हैं। शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने पत्रकार के घर पहुंचकर नाम लेते हुये दरवाजा खटखटाया था। पत्रकार विमल ने जैसे ही दरवाजा खोला ,अपराधियों ने गोली दाग दी।उनकी मौत मौके पर ही हो गई। दरअसल पत्रकार एक हत्याकांड के मुख्य गवाह थे और उनकी गवाही होनी थी। इस हत्याकांड से आक्रोशित लोंगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर काफी दबाव बनाया था।