कैमूर के बरमसिया वाटरफॉल घूमने आए मुंगेर के 3 युवक जंगल में भटक गए। नक्सल प्रभावित इलाका होने के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसटीएफ ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों युवकों को सकुशल बरामद किया।
कैमूर का वाटरफॉल घूमने आए थे, जंगल में भटक गए; मुंगेर के 3 युवकों की ऐसे बची जान मुंगेर जिले के तीन युवक 20 जुलाई को बरमसिया वाटरफॉल घूमने गए थे।
लौटने के दौरान वो घने जंगल में रास्ता भटक गए। घर वापस नहीं लौटने पर बच्चों के परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। स्थानीय थाना लड़ैयाटांड़ के अनुरोध पर एसटीएफ की विशेष टीम ने रात्रि में ही सघन सर्च अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को अहले सुबह सकुशल बरामद कर लिया गया।
युवकों की पहचान अंशु कुमार (21 वर्ष), अक्षय आदर्श (25 वर्ष), ग्राम हसनगंज थाना कसिमबाजार, और रोहित कुमार (22 वर्ष), ग्राम हलिमपुर थाना नयारामनगर, जिला मुंगेर के रूप में हुई है। एसटीएफ डीएसपी सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सली गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सर्च अभियान को तेजी से अंजाम दिया गया। जंगल में भटक जाना बेहद खतरनाक हो सकता था। विशेष टीम ने जोखिम उठाते हुए रातभर सर्चिंग की और युवकों को सकुशल बरामद किया।
गुप्ता धाम जा रहे दो कांवरियों की मौत, पत्थरों के बीच फंसे मिले शव सेल्फी के चक्कर में फिसला पैर, झरने में गिरने से लड़के की मौत पुलिस ने बरमसिया और आस-पास के गांवों में लोगों को जागरूक किया है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नक्सल प्रभावित इलाकों में बिना सूचना और सुरक्षा के न जाएं। अनजाने स्थानों पर जाने से पूर्व पुलिस को सूचित करें ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके।
