वीआईपी के चक्कर मे करीब दो घंटे तक जाम रहा शिवनगरी कुशेश्वर धाम।
दस्तक 7मीडिया कुशेश्वरस्थान ,दरभंगा /
बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर धाम में सभी रविवार और सोमवार को शिवभक्तों का काफी भीड़ रहता है। खासकर सावन में तो उम्मीद से ज्यादा भीड़ रहता है, इसके बाबजूद सब कुछ जानते हुए रविवार को भाजपा के सांसद गोपाल जी ठाकुर अपने काफिले के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे।
इस दौरान सांसद के काफिले का सभी गाड़ियां मंदिर के सामने ही खड़ी कर दी गई। जिसके कारण दोनों तरफ से गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। और यहां पूजा अर्चना करने आये शिवभक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग डेढ़ -दो घंटे तक सांसद जी मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे और यहां आये शिवभक्त जाम में फंसे रहे।

