किसानों के सम्मान में राजद का विरोध मार्च,ए.डी.जी.कुंदन कृष्णन का पुतला दहन,

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा

राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदय शंकर यादव के नेतृत्व में रविवार को लहेरियासराय पोलो मैदान से एक आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च लहेरियासराय टावर तक गया,जहां ए.डी.जी. कुंदन कृष्णन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया गया। बता दें कि कुंदन कृष्णन ने हाल ही में कहा था कि,अप्रैल से जून तक राज्य में ज्यादा हत्याएं होती हैं क्योंकि इन महीनों में खेती नहीं होती,किसान खाली रहते हैं और अपराध कर बैठते हैं। राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदय शंकर यादव ने कहा कि यह बयान पूरी तरह से गलत और किसान समाज को बदनाम करने वाला है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने की। केवटी के पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी,राजद जिला प्रवक्ता सुबंश कुमार यादव,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान,राजद नेता राजीव कुशवाहा,राजद जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव,किसान प्रकोष्ठ प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार यादव,किरतपुर प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार यादव,जिला सचिव नवीन पासवान,जिला महासचिव विश्वनाथ चौधरी,इंद्रजीत भगत,शत्रुघ्न पासवान,जिला सचिव मनोज कुमार साह,मिथिला प्रभारी केदारनाथ प्रसाद,बेनीपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सदरे आलम,प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ पन्ना यादव,कमलेश्वर यादव, जवाहर पासवान,महेंद्र पासवान,सुरेश यादव,मोहम्मद नूर आलम,संतोष राम,मिथिलेश सदा,राजकुमार यादव एवं कई राजद नेता और कार्यकर्ता एवं किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में ए.डी.जी. के बयान की निंदा करते हुए सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।