सिंहवाड़ा के कटासा मे गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण व दस हजार रुपए की चोरी
सिंहवाड़ा के कटासा मे गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण व दस हजार रुपए की चोरी
सिंहवाड़ा के कटासा मे गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण व दस हजार रुपए की चोरी
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के कटासा गांव में गुरूवार की रात पंकज कुमार महतो के घर में चोरी की घटना में नकदी व लगभग तीन लाख के आभूषण की चोरी की घटना अज्ञात बदमाशों ने की है।शुक्रवार की सुबह मामले के जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को अब तीन कोई सुराग नहीं मिल सका है।बताया जाता है कि मध्य रात्री घर के बगल में बांस के सहारे छत पर अज्ञात बदमाश ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गये हैं।गृह स्वामी पंकज का कहना है कि बिमार मां की सेवा को लेकर उनकी बहन अपने मायके कटासा में कुछ दिन से रह रही थी। घर के अंदर घुसने के बाद मेरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बदमाश ने बगल के रूम का तालातोङ कर बक्से व आलमीरा में रखे आभूषण में दो मंगल सूत्र, कान के झुमके,टीका,नथिया,अंगूठी, 20 भर चांदी पायल व हथशंकर व दस हजार नकद चोरी कर ली है।बताया है कि उपरोक्त जेवर में उनकी बहन का आभूषण शामिल है।दस हजार रुपए नकद चोरी कर ली गई है।थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।गृहस्वामी पंकज कुमार ने बताया है कि इससे पहले भी दो बार चोरी घटना हो चुकी है।थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानदार व गृह स्वामी के बीच दहशत का माहौल है।