24 जुलाई को आयोजित होगा बिहार आईडिया फेस्टिवल, 2025
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा में 24 जुलाई 2025 को *बिहार आईडिया फेस्टिवल 2025 (Bihar Idea Festival , 2025)* के तहत *स्टार्ट-अपसेल* का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा द्वारा उद्योग विभाग, बिहार, पटना के दिशा-निर्देश के तहत युवाओं और नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के किया जा रहा है।*
उप निदेशक, जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिलों से जमीनी स्तर के लगभग 10,000 बिजनेश आईडिया को संकलित कर स्टार्ट-अप के संस्थापकों की पहचान कर, आवश्यक पूँजी प्रवाह सुनिश्चित कर, मार्गदर्शन कर, उन्हें राष्ट्रीय स्तर का मीडिया कवरेज प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि उक्त आयोजन से जिले के स्थानीय प्रतिभाशाली नवाचारी युवाओं को एक राष्टीय मंच उपलब्ध होगा। साथ ही साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिर्वतन होंगे।
उन्होंने कहा कि कोई भी उद्यमी अपना बिजनेश आईडिया स्टार्ट-अप के पोर्टल https://form.jotform.com/251672542430452 पर अपलोड कर सकते हैं।