भदोही जनपद के नारेपार सीतामढ़ी में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज बारिश और हवाओं के चलते 17 जुलाई को कई स्कूलों को बंद करना पड़ा।

कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रागिनी सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल दोपहर से लगातार बारिश हो रही थी। तेज हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल आने में दिक्कतें आ रही थीं। इसलिए वृहस्पतिवार को स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया।

क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। जलभराव की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, दोपहर के बाद बारिश रुक गई है।