कैमूर में मंगलवार को तीन मासूम बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली गांव से सामने आई थी। इस घटना के बाद गुरुवार को मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर गांव की पांच बच्चियां बकरी चराने के दौरान पास के एक तालाब में नहाने चली गई थीं। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से तीन बच्चियां डूब गईं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने सकरौली गांव पहुंचे।

मृत बच्चियों की पहचान इस प्रकार हुई

  • उषा कुमारी (11 वर्ष) पिता जीतन राम,
  • महिमा कुमारी (10 वर्ष) पिता भोरिक राम,
  • सुनीता कुमारी (10 वर्ष) पिता स्व. सुरेंद्र पासी।

मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

गुरुवार को मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने सकरौली गांव पहुंचे। उन्होंने मृत बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान तीनों परिवारों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

विधायक संगीता कुमारी ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी करवाई।

घटना अत्यंत दुखद है। तीनों परिवारों को शीघ्र आर्थिक मदद दिलाई गई है। – संगीता कुमारी, विधायक, मोहनिया

हीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, “प्रशासन की ओर से परिवारों को राहत राशि दी गई है और आगे भी हर संभव सहायता दी जाएगी।”