79-गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक सूची के गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर बैठक आयोजित, महत्वपूर्ण विंदूओ पर हुई चर्चा।
79-गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक सूची के गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर बैठक आयोजित, महत्वपूर्ण विंदूओ पर हुई चर्चा।
79-गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक सूची के गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर बैठक आयोजित, महत्वपूर्ण विंदूओ पर हुई चर्चा।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, श्रीमती मयंक सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 79-गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक सूची के गहन पुनरीक्षण 2025 के संदर्भ में चर्चा करना था। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (बिरौल/गौड़ाबौराम/किरतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी) और विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के अलावा क्षेत्रीय विधायक स्वर्णा सिंह उपस्थित थे। बैठक में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें अस्थायी मजदूरों का गणना प्रपत्र, सी०पी०एम० प्रखंड अध्यक्ष श्री अशर्फी दास ने मजदूरी के लिए अस्थाई रूप से बाहर गए मजदूरों के गणना प्रपत्र भरने से संबंधित चिंता व्यक्त की। इस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि बी०एल०ओ० और बी०एल०ए० के माध्यम से ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर उनके गणना प्रपत्र प्राप्त कर अपलोड किए जा रहे हैं।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रीमती सिंह ने सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों से गहन पुनरीक्षण कार्य में बी०एल०ओ० को सहयोग करने की अपील की। इसका उद्देश्य पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा करना और त्रुटि रहित मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करना है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से बी०एल०ओ० और बी०एल०ए० की बैठकों में मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले और स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन कराने का आग्रह किया। ऐसा इसलिए ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उपस्थित अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, जिससे उनका अपलोडिंग कार्य नहीं हो पाया है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित बी०एल०ओ० के माध्यम से ऐसे मतदाताओं को डेटा रहित गणना प्रपत्र उपलब्ध कराकर अपलोडिंग कार्य कराने की बात कही।