किशनगंज के बहादुरगंज में मंगलवार शाम जन सुराज पार्टी द्वारा आयोजित बदलाव सभा में अपेक्षित जनसमूह नहीं जुटा। पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

मुस्लिम बहुल बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में लोगों को आकर्षित करने के लिए भोजन की विस्तृत व्यवस्था की गई थी। स्थानीय कार्यकर्ता अबू बरकात के अनुसार, करीब 5 हजार लोगों के भोजन का प्रबंध किया गया था। सभा स्थल पर दाल-भात, सब्जी, मटन, वेज बिरयानी सहित विभिन्न व्यंजन उपलब्ध कराए गए।

कुर्सियां खाली नजर आईं

जन सुराज के नेता इकरामुल हक ने भी खाने-पीने की व्यवस्था की पुष्टि की। हालांकि, भोजन की व्यवस्था के बावजूद सभा में लोगों की उपस्थिति निराशाजनक रही। कई कुर्सियां खाली नजर आईं। विपक्षी दलों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता अब खाली भाषणों की बजाय ठोस कार्यों पर विश्वास करती है।

यह स्थिति प्रशांत किशोर के उस दावे के विपरीत है, जिसमें वे कहते हैं कि हजारों कार्यकर्ता विकल्प के रूप में पार्टी से जुड़ रहे हैं। जमीनी हकीकत इस दावे से अलग नजर आई।