बरेली में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। महिला नगर निगम में सफाईकर्मी थी। 35 साल की दीपा की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही उसका पति राजीव मौके से फरार हो गया है। जिस वजह से शक की सुई उसी के ऊपर घूम रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव पूछताछ करते हुए।
इज्जतनगर के सिद्धार्थ नगर में हुई हत्या

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब बिजली विभाग का एक कर्मचारी बिल बनाने के लिए घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।

कर्मचारी ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसे कुछ संदेह हुआ तो पड़ोसियों की मदद से घर में झांककर देखा गया। कमरे में महिला का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पति को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है, जो घटना के बाद से मौके से फरार है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है।

महिला के दो छोटे बच्चे है। जबकि पति प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस टीम आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि घटना के बाद से उसका पति फरार है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला की गला काटकर हत्या की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।