बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति की लापरवाही से एक की गई जान।
बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति की लापरवाही से एक की गई जान।
बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति की लापरवाही से एक की गई जान।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा
सावन की पहली सोमवारी में मंदिर के सामने स्थित शिवगंगा घाट धर्मशाला का रेलिंग गिरने से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गया था। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत इलाज के दौरान हो गई। मरने वाला 60 वर्षीय रामअकबाल नारायणपुर गांव का रहना वाला था और शिवगंगा घाट पर फूल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन चला रहा था। वहीं रामपुर राउत के 18 वर्षीय धर्मेन्द्र पासवान का हालात नाजुक बताया जा रहा है जिसका इलाज दरभंगा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
वर्ष 2018 में तत्कालीन स्थानीय विधायक शशि भूषण हजारी के नेतृत्व में चंदा कर इस धर्मशाला का मरम्मत कराया गया था। वर्ष 2022 से अखबार और शोशल मीडिया के माध्यम से लगातार इस जर्जर धर्मशाला के बारे में लिखा जा रहा था, इसके बाबजूद ना तो न्यास समिति के द्वारा संज्ञान लिया गया और ना ही प्रशासन के द्वारा।
स्थानीय लोग बताते है कि देर शाम न्यास के द्वारा इस जर्जर धर्मशाला पर न्यास समिति के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर ठोका जा रहा था इसी दौरान धर्मशाला का रेलिंग गिरा जिसके चपेट में तीन लोग आ गए।
दो शराब तस्करों को सात साल का सश्रम कारावास ,और एक एक लाख रुपये अर्थ दंड की सजा।
पेयजल संकट समाधान के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित,डी.एम. लगातार कर रहे हैं मॉनिटरिंग,आपदा प्रबंधन शाखा 24 घंटे रख रहा है पेयजल समस्या पर ध्यान,सभी प्रखण्डों में मरम्मति दल की प्रतिनियुक्ति।