पंद्रह जुलाई को सिंहवाड़ा आ रहे जन सुराज नेता यूट्यूबर मनीष कश्यप – मनोज चौधरी

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

पंद्रह जून को जन सुराज नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप सिंहवाड़ा के पेथियागाछी चौक पर आ रहे है। जानकारी देते हुए जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि जन सुराज नेता मनीष कश्यप बिहार बदलाव सभा को लेकर पहुंच रहे है। सभा की तैयारी जोड़ शोर से की जा रही है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को सभा को सफल बनाने का टास्क दे दिया गया है। उन्होंने बताया की आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जाले की सीट से जन सुराज प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए जन सुराजी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए है। जय बिहार जय जन सुराज का नारा बुलंद करते हुए बिहार में बदलाव की तैयारी की जा रही है।जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया जा चुका है।