लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक  मोटरसाइकिल चोर को मधुबनी जिला से किया गिरफ्तार ,चोरी के मोटरसाइकिल को शराब ढोने में करता था इस्तेमाल।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आप चोर हो ,या डकैत हो ,या कोई और मंशा पालकर कानून विरोधी काम करते हो और वह भी लहेरियासराय थाना क्षेत्र में ,तों सतर्क हो जाओ। लहेरियासराय की पुलिस हें ,जहन्नुम से भी खोजकर जेल की हवा खिला देगी।
एक तरफ लहेरियासराय थाना में मोटरसाईकिल चोरों का आतंक था वहीं दूसरी तरफ लहेरियासराय थाना में अमित कुमार का योगदान। नये थानाध्यक्ष के लिये यह चुनौती भरा कार्य था। उन्होंने चोरों की चुनौती को स्वीकार करते हुये एक -एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया और अबतक कई मोटरसाईकिल चोर पकड़े गये हें और पुलिस का यह सिलसिला जारी हें।
एसएसपी के निर्देश के आलोक में लहेरियासराय थाना की पुलिस टीम  ने मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलाबाड़ी से अप्राथमिकी मोटरसाईकिल चोर  को गिरफ्तार किया हें जबकि गिरफ्तार अभियुक्त बासोपट्टी थाना क्षेत्र के स्व नंद किशोर सहनी का पुत्र ललित सहनी बताया गया हें। ललित सहनी एक ऐसा अपराधकर्मी हें जो चोरी के मोटरसाइकिल को नेपाल से अवैध शराब का खेप लाने में इस्तेमाल करता हें। ललित सहनी का कई आपराधिक इतिहास भी हें।
लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 187/22,599/24,बासोपट्टी थाना में 211/22एवं कोतवाली थाना में 53/24दर्ज हें।
इस छापेमारी टीम में प्रपुअनि पीयूष कुमार ,राजेश कुमार रंजन एवं राकेश कुमार के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे।

 

लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हें।