किशनगंज के जामनीगुड़ी में एक दुकान से दिनदहाड़े बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। मोहम्मद वसीम अकरम की दुकान से दो एक्साइड कंपनी की लाल रंग की बैटरी चोरी हो गई थीं। इस मामले में शनिवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
शनिवार सुबह दुकान में काम करने वाले मिस्त्री ने दुकान मालिक वसीम को फोन कर बैटरी गायब होने की सूचना दी। जब वसीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पता चला कि चोर दुकान के पिछले दरवाजे के ऊपरी हिस्से से घुसकर चोरी कर ले गए।
3 लोगों के खिलाफ दिया आवेदन
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने तीन व्यक्तियों को बैटरी ले जाते देखा। इन लोगों की पहचान जामनीगुड़ी निवासी अनवारुल (28), मंजूर आलम (35) और सरफुद्दीन उर्फ कठलू (28) के रूप में हुई है। पीड़ित ने कुर्लीकोर्ट थाना में आवेदन दिया गया।
न्यायालय में आरोपी को किया जाएगा पेस।
शौचालय के पीछे से मिली बैटरी
सूचना मिलने पर कुर्लीकोट थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ अनवारुल के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके घर के शौचालय के पीछे से एक चोरी की बैटरी सफेद बोरे में लिपटी हुई मिली। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बैटरी को बरामद कर लिया।
मामले पर थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि दुकान मालिक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। जिसके बाद मामले पर कुर्लीकोर्ट थाना कांड संख्या 36/25 दर्ज किया गया है। और अभियुक्त अनवारुल को शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
