कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर में श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ,पाग-चादर से हुआ अतिथियों का स्वागत

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता,कुशेश्वरस्थान दरभंगा /

श्रावण महीने की शुरुआत के साथ ही कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की शुरुआत रविवार को धूमधाम से हुई। इस मौके पर स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी,एसडीओ शशांक राज और डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने मिलकर फीता काटा और दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया।


धर्मशाला और व्यवस्था का निरीक्षण उद्घाटन के बाद सभी अधिकारी गजेंद्र नारायण सिंह धर्मशाला पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए बैरिकेडिंग और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। पहली सोमवारी के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारी इन तैयारियों से संतुष्ट दिखे और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।पारंपरिक तरीके से स्वागत
मिथिला की परंपरा अनुसार अतिथियों का स्वागत पाग और चादर देकर किया गया। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्ति गीत और पारंपरिक लोक धुनें बज रही थीं,जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक हो गया। कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस शुभ अवसर पर कई प्रशासनिक और राजनीतिक लोग मौजूद थे,जिनमें बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु,सीओ गोपाल पासवान,थानाध्यक्ष अंकित चौधरी,न्यास समिति के सचिव गोपाल नारायण चौधरी,कोषाध्यक्ष कविता कुमारी,मणिकांत झा,शंकर चौपाल और जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय सहित कई समाजसेवी शामिल थे।