केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार ,समस्तीपुर जिला के साईबर थाने की पुलिस ने महज 48घंटे के भीतर पूरे मामले से उठाया पर्दा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार ,समस्तीपुर जिला के साईबर थाने की पुलिस ने महज 48घंटे के भीतर पूरे मामले से उठाया पर्दा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार ,समस्तीपुर जिला के साईबर थाने की पुलिस ने महज 48घंटे के भीतर पूरे मामले से उठाया पर्दा
दस्तक 7मीडिया ,संजय कुमार राय
समस्तीपुर के साईबर थाना की पुलिस ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाले युवक को
गिरफ्तार कर लिया हें।साईबर थाना की पुलिस ने महज 48घंटे के भीतर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया हें।सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
इस मामले में पटना के साईबर थाना में मामला 1592/25दर्ज किया गया था लेकिन इस आशय को लेकर समस्तीपुर जिला के अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के द्वारा इस जिला के साईबर थाना में आवेदन दिया गया जिसे लेकर साईबर थाना की पुलिस ने सनहा 240/25दिनांक 11/7/25को दर्ज किया।
सनहा दर्ज करने के तुरंत बाद साईबर थाना के डीएसपी ने एक टीम बनाकर अनुसंधान करना शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने विभिन्न सोशल साईट्स को खंगाला ,जिसमें समस्तीपुर जिला के बरहबट्टा गांव के वार्ड 8के निवासी के एक यूजर मो शफीक को पुलिस ने चिन्हित किया। मो शफीक से पूछताछ में पता चला कि केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को जो धमकी दिया वह समस्तीपुर जिला के ही बिहराहा,भिड़ाहा ,भीड़हा गांव के वार्ड नंबर 7के मो सलीम का पुत्र मो मेराज हें। पुलिस उपाधीक्षक (साईबर क्राइम )के नेतृत्व में तकनीकी आधार पर पुलिस ने मो मेराज को बेगूसराय जिले के तेघड़ा से गिरफ्तार किया और समस्तीपुर ले आयी । मो मेराज के पास से पुलिस ने realme Nazaro मोबाईल बरामद किया हें। समस्तीपुर साईबर थाना की पुलिस ने आगे की कारवाई के लिये मो मेराज को पटना साईबर पुलिस को सौंपने की तैयारी में जुट गई हें ॥मो मेराज के मोबाईल में एक सिम लगा हुआ हें जिसका नंबर 9065719305लगा हुआ हें।
छापेमारी टीम में
पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीपक के अलावे पुलिस निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ,पुअनि अनीशा सिंह ,परिपुअनि राहुल कुमार ,सूरज कुमार एवं सशस्त्र बल गुलाम नबी ,लालू कुमार संदीप कुमार एवं कुंदन कुमार शामिल हें।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार ,समस्तीपुर जिला के साईबर थाने की पुलिस ने महज 48घंटे के भीतर पूरे मामले से उठाया पर्दा।
कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर में श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ,पाग-चादर से हुआ अतिथियों का स्वागत