नावालिग बच्ची के आत्महत्या और कथित बलात्कार के मामले में दरभंगा पुलिस का बड़ा खुलासा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दस जुलाई की घटना हें , दोपहर बाद थानाध्यक्ष, बहेड़ा को सूचना प्राप्त हुआ था कि क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग बच्ची के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है।
उक्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष द्वारा तुरन्त इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया एवं वे तुरन्त घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर गये। थानाध्यक्ष, बहेड़ा के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच करने पर घटना घटित होने की पुष्टि की गयी। तत्पश्चात वरीय पदाधिकारियों के स्तर से घटनास्थल पर भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में FSL टीम के द्वारा घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य सं collection एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गयी। तत्पश्चात मृतिका के शव का मृत्यु सन्देहास्पद रिपोर्ट तैयार कर शव उसे अन्य परीक्षण हेतु पोस्टमार्टम, दरभंगा भेजा गया। इस संबंध में मृतिका के परिजनों एवं स्थानीय साक्षियों से भी पूछताछ की गयी एवं इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त आत्महत्या करने वाली नाबालिग बच्ची से संबंधित एक अन्य कांड बहेड़ा थाना कांड संख्या-110/2025, दिनांक-24.03.2025, धारा-70(2) B.N.S एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज हुआ है। यह घटना मृतिका के साथ उसके स्थानीय गाँव के ही 10 नामजदों के द्वारा सामूहिक बलात्कार के घटना से संबंधित है जो दिनांक-15.03.2025 को रात में घटित होना दर्शाया गया है। उक्त कांड की पीड़िता (मृतिका) का चिकित्सकीय जाँच प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है। चिकित्सक द्वारा मन्तव्य दिया गया है कि:-
on the basis of local and pathological examination, there is no positive evidence of recent sexual intercourse with emission with her.
घटनास्थल के निरीक्षण, वादीनी तथा साक्षियों के बयान, पीड़िता का न्यायालय में बयान एवं चिकित्सकीय जाँच प्रतिवेदन के अवलोकन, तकनीकी अनुशीलन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों से प्राथमिकी में लगाये गये सामूहिक बलात्कार की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कांड के नामजद बनाये गये एक अभियुक्त के साथ मृतिका का प्रेम संबंध साक्ष्य प्राप्त होने के उपरान्त उक्त मामले में एक नामजद अभियुक्त के अलावा दो अन्य उसके सहयोगी जो इस कांड के नामजद अभियुक्त हैं, के विरुद्ध भी कांड की धारा-64(1) B.N.S एवं 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत सत्य पाते हुए उनकी गिरफ्तारी की गयी है एवं उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा समर्पित किया गया है। शेष 07 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभी तक के अनुसंधान में घटना में संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। वर्तमान में कांड संख्या-110/2025 FSL से जाँच हेतु भेजे गये प्रदर्श का जाँच रिपोर्ट प्राप्त करने एवं अन्य बिन्दुओं पर गहन अनुसंधान चल रहा है।
निगरानी विभाग के टीम की बड़ी कारवाई ,सहरसा जिले के पतरघट अंचल का अंचलाधिकारी बीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग बिहार, पटना के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में डॉ॰भीम राव अंबेडकर सभागार में हुई बैठक ,दरभंगा के कई समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने रखे सुझाव।